Tuesday, April 23, 2024

रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल | GUI Programming with Windows Forms (Part-3) – Best Info

रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल क्या होता है एवं कार्य | वी. बी. डॉट नेट के रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल | The RichTextBox Control In Hindi

रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल – रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल का उपयोग फॉर्मेटिंग के साथ टेक्स्ट को डिस्प्ले करने, प्रविष्ट करने तथा मनिप्यूलेट करने में होता है। रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल मल्टीलाइन फीचर वाले टेक्स्ट बॉक्स (जिस टेक्स्टबॉक्स कंट्रोल का Multiline प्रॉपर्टी True सेट हो) की भांति ही कार्य करता है। रिचटेक्स्टबॉक्स तथा टेक्स्टबॉक्स में केवल अंतर का टेक्स्ट) ही लिख सकते हैं जबकि रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल आपके यह है कि टेक्स्टबॉक्स से आप केवल सादा टेक्स्ट (बिना फॉर्मेटिंग टेक्स्ट को फॉर्मेट करने के लिए भी विकल्प देता है।

रिचटेक्स्टबॉक्स ‘आप को फॉण्ट के लिए भी विकल्प उपलब्ध कराता है। रिचटेक्स्टबॉक्स में आप फॉण्ट और रंग का चयन कर सकते हैं। इसमें आप डायपरटेक्स्ट (हायपरलिंक के साथ टेक्स्ट) भी लिख सकते हैं। इमेज को लोड कर सकते हैं। और बहुत सारे कार्य कर सकते हैं। टेक्स्ट बॉक्स और रिचटेक्स्टबॉक्स के बीच एक बहुत बड़ा अंतर है। टेक्स्टबॉक्स में उपलब्ध फॉर्मेट विकल्प केवल एक फॉर्मेट को पूरे टेक्स्टबॉक्स पर लागू करता है।

यह भी देखें :  कंप्यूटर सॉफ्टवेयरस पर बचत कैसे करें | How to save on Computer Software – Best Information In Hindi

उदाहरण के लिए पूरे नोटपैड में आप केवल एक ही फॉण्ट का उपयोग कर सकते हैं जबकि वर्डपैड में आप एक से अधिक फॉण्ट अलग-अलग टेक्स्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं।  रिचटेक्स्टबॉक्स के मुख्य प्रॉपर्टी, मेथड तथा इवेण्ट का विवरण आगे के खण्डों में प्रस्तुत किया जा रहा है।

रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल क्या है एवं कार्य तथा उपयोग | क्या रिचटेक्स्टबॉक्स को पासवर्ड बॉक्स के रूप में उपयोग किया जा सकता है | RichTextBox Control in Hindi

रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल क्या होता है एवं कार्य | वी. बी. डॉट नेट के रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल | The RichTextBox Control In Hindi
रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल क्या होता है एवं कार्य | वी. बी. डॉट नेट के रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल | The RichTextBox Control In Hindi

1. रिचटेक्स्टबॉक्स के मुख्य प्रॉपर्टी (Main Properties of RichText Box)

इस खण्ड में वी. बी. डॉट नेट के रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल के प्रॉपर्टी के बारे में जानते हैं। इनमें कुछ प्रॉपर्टी ऐसे हैं जो आप डिजायन समय में प्रॉपर्टीज़ विण्डो के माध्यम से सेट कर सकते हैं। तथा कुछ जो प्रॉपर्टीज़ विण्डो में प्रकट नहीं होते हैं उनहें रन समय में कोड के माध्यम से सेट कर सकते हैं। हालांकि सभी प्रॉपर्टी को प्रोग्राम के माध्यम से कोड लिख कर सेट किया जा सकता है।

रिचटेक्स्टबॉक्स के प्रॉपर्टी एवं विवरण :

AutoWordSelection – स्वतः ही शब्द चयन सक्रिय होगा या नहीं को स्पष्ट करने वाले मान को सेट करता है या उसके बारे में सूचना देता है। यदि यह सत्य है तो शब्द चयन सक्रिय होता है अन्यथा असत्य होता है। सत्य इसका डिफॉल्ट मान होता है। यदि यह प्रॉपर्टी सत्य सेट है तो टेक्स्टबॉक्स में टेक्स्ट के किसी एक हिस्से के चयन करने पर ही पूरा शब्द चयन हो जाता है।
BorderStyleरिचटेक्स्टबॉक्स के बॉडरटाइप को सेट करता है या उसके बारे में बताता है। आप BorderStyle प्रॉपर्टी का उपयोग कर डिफॉल्ट त्रि-विमीय (three dimensional) रिच टेक्स्ट बॉक्स बनाने के अतिरिक्त समतल रूपी (flat style) तथा बॉर्डर रहित borderless) रिच टेक्स्टबॉक्स बना सकते हैं।
BulletIndent – रिचटेक्स्टबॉक्स में इंडेनटेशन को सेट करता है या उसके बारे में बताता है।
CanRedo – यह सूचित करता है कि रिचटेक्स्टबॉक्स में कुछ ऐसे एक्शन हैं जिन्हें दोबारा लागू किया जा सकता है। आप इस प्रॉपर्टी का उपयोग कर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि रिचटेक्स्टबॉक्स में रद्द (undone) किया गया अंतिम ऑपरेशन को Redo मेथड का उपयोग कर पुनः सम्पन्न किया जा सकता है अथवा नहीं।
CanUndoपिछले कार्य को अनडू किया सकता है या नहीं को स्पष्ट करता हुआ मान लौटाता है। यदि सत्य है तो यूजर रिचटेक्स्टबॉक्स में पिछले सम्पन्न क्रिया को रद्द (undo) कर सकता है यदि असत्य है तो यूजर इसे नहीं कर सकता है।
ContextMenuStripयह प्रॉपर्टी डॉट नेट फ्रेमवर्क संस्करण 2.0 में परिचित किया गया है। यह इस रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल में संबद्ध ContextMenuStrip को सेट करता है या उसके बारे में बताता है।
DetectUrlsरिचटेक्स्टबॉक्स में टाइप किये जाने पर यू. आर. एल. (हाइपरलिंक) पहचाना जायेगा या नहीं को स्पष्ट करता हुआ मान सेट करता है या उसके बारे में बताता है। यदि इसका मान सत्य हो तो रिचटेक्स्टबॉक्स स्वतः ही रिचटेक्स्टबॉक्स में टाइप किये गये यू.आर.एल. को लिंक में बदल देता है। यदि असत्य है तो इसमें टाइप किया गया यू.आर.एल. सामान्य टेक्स्ट की भाँति होता है। इसका डिफॉल्ट मान सत्य होता है।
HideSelectionRichText Box कंट्रोल से फोकस हटने पर चयनित टेक्स्ट हाइलाइटेड होगा या नहीं को स्पष्ट करता हुआ मान सेट करता है या उसके बारे में बताता है।
ImeModeImeMode प्रॉपर्टी रिचटेक्स्टबॉक्स में इनपुट मेथड एडिटर (Input Method Editor) के मोड को सेट करता है। इनपुट मेथड एडिटर एक प्रोग्राम है जो यूजर को स्टैण्डर्ड की-बोर्ड की सहायता से जापानी कानजी (Japanese Kanji) अक्षर जैसे जटिल अक्षरों तथा संकेतों को प्रविष्ट करने की क्षमता प्रदान करता है।
LanguageOptionयह प्रॉपर्टी डॉट नेट फ्रेमवर्क संस्करण 2.0 में नया जोड़ा गया है। यह इनपुट मेथड एडिटर तथा एशियाई भाषा सपोर्ट के लिए रिचटेक्स्टबॉक्स सेटिंग्स से संबंधित मान सेट करता है।
Linesरिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल में टेक्स्ट की पंक्तियों को सेट करता है या उसके बारे में बताता है
MaximumSizeयह प्रॉपर्टी डॉट नेट फ्रेमवर्क संस्करण 2.0 में नया जोड़ा गया है। यह उस आकार को सेट करता है जो वह अधिकतम सीमा होता है जिसे GetPreferredSize स्पष्ट करता है।
MaxLengthरिचटेक्स्टबॉक्स में उपयोगकर्ता द्वारा टाइप किये जाने वाले कैरेक्टरों की अधिकतम सीमा को सेट करता है। या इसके बारे में बताता है। इस प्रॉपर्टी का उपयोग सामान्यतः तब होता है जब आप रिचटेक्स्टबॉक्स का उपयोग एक लाइन का रिच टेक्स्ट फॉरमेट (RTF) टेक्स्ट डिस्प्ले करने के लिए कर रहे हों। आप इस प्रॉपर्टी का उपयोग कर रिचटेक्स्टबॉक्स में प्रविष्ट किये जाने वाले पोस्टल कोड तथा दूरभाष संख्या जैसे मानों की लम्बाई को सीमित कर सकते हैं या डाटाबेस में डाटा को प्रविष्ट करने हेतु किये जा रहे टेक्स्टबॉक्स की अधिकतम सीमा को निर्धारित कर सकते हैं। आप इसका उपयोग कर कंट्रोल में प्रविष्ट टेक्स्ट की सीमा को डाटाबेस के संबंधित फील्ड के अधिकतम लम्बाई के अनुसार भी सीमित कर सकते हैं।
Modifiedउस मान को सेट करता है या उसके बारे में सूचना देता है, जो यह दर्शाता है कि कंट्रोल के बनने के बाद उपयोगकर्त्ता ने इसे संपादित किया है या इसके विषय-बस्तु मेंअभी-अभी संशोधन किया गया है। इस प्रॉपर्टी का उपयोग वेलिडेशन तथा डाटा संरक्षण मेथड के द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए करते हैं कि रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल के अंदर बदलाव हुआ है अथवा नहीं ताकि बदले हुए विषय-वस्तु को वेलिडेट या सुरक्षित किया जा सके। 
MinimumSizeयह प्रॉपर्टी डॉट नेट फ्रेमवर्क संस्करण 2.0 में पहली बार परिचित कराया गया है। यह उस आकार को सेट करता है जो वह अधिकतम सीमा होता है जिसे GetPreferredSize स्पष्ट करता है।
Multilineवह मान सेट करता है या उसके बारे में बताता है जो यह स्पष्ट करता है कि यह रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल मल्टीलाइन है अथवा नहीं। यदि यह सत्य है तो रिचटेक्स्टबॉक्स में एक लाइन से अधिक टेक्स्ट जोड़ा जा सकता है। यदि इसका मान असत्य सेट है तो इसमें केवल एक लाइन में ही टेक्स्ट हो सकता है। सत्य इसका डिफॉल्ट मान होता है।
ReadOnlyरिचटेक्स्टबॉक्स का टेक्स्ट रीड ऑनली होगा अथवा नहीं इसके लिए यह प्रॉपर्टी मान सेट करता है। इस प्रॉपर्टी के मान में सत्य (True) सेट होने पर यूजर इसके विषय-वस्तु को रन टाइम में बदल नहीं सकता।
RightToLeftइस प्रॉपर्टी का उपयोग कर आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि रिचटेक्स्टबॉक्स के विषय-वस्तु दायें से बायें फॉण्ट का उपयोग करने वाले स्थानीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा अथवा नहीं। RightToLeft प्रॉपर्टी का अंतर्राष्ट्रीय एप्लिकेशनों के लिए उपयोग होता है जहाँ लिपि दायीं से बायीं ओर लिखा जाता है। अरबी, उर्दू इसका उदाहरण है।
Rtfसभी रिचटेक्स्ट फॉर्मेट (Rich Text Format) कोड को सम्मिलित करते हुए रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल के टेक्स्ट को सेट करता है या उसके बारे में बताता है। इस प्रॉपर्टी का सामान्यतः उपयोग तब होता है जब आप अन्य आर.टी.एफ. (RTF) स्रोत यथा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड से कंट्रोल को आर.टी.एफ. टेक्स्ट असाइन कर रहे हों।
ScrollBarsरिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल में प्रदर्शित होने वाले स्क्रॉलबारों के प्रकार को सेट करता है या इसके बारे में सूचना देता है। यह प्रॉपर्टी रिचटेक्स्टबॉक्स में यूजर को क्षैतिज तथा उदग्र स्क्रॉलबार फीचर प्रदान करता है ताकि रिचटेक्स्टबॉक्स के अदृश्य टेक्स्ट को यूजर उपर नीचे दाये बायें स्क्रॉल कर देख सके। आप इस प्रॉपर्टी का उपयोग कर रिचटेक्स्ट बॉक्स से स्क्रॉलबार हटाकर कंट्रोल के सामग्री को स्क्रॉल करने से रोक सकते हैं।
SelectedRtf – कंट्रोल से चयनित (वर्तमान में) रिचटेक्स्टबॉक्स फॉर्मेट में फॉर्मेट किये गये टेक्स्ट को सेट करता है या उसके बारे में सूचना देता है। यह प्रॉपर्टी आपको कंट्रोल में आर.टी.एफ. (RTF) फॉरमेटिंग कोड के साथ चयनित टेक्स्ट को प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। आप इस प्रॉपर्टी का उपयोग कर आप अपने कंट्रोल से टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं, उसकी फॉरमेटिंग कर सकते हैं तथा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और विण्डोज वर्डपैड जैसे अन्य एप्लिकेशन जो आर.टी.एफ. फॉरमेट के टेक्स्ट को स्वीकार करते हैं में टेक्स्ट को पेस्ट कर सकते हैं।
बगैर आर.टी.एफ. फॉरमेटिंग कोड के चयनित टेक्स्ट को प्राप्त करने के लिए इसके बदले SelectedText प्रॉपर्टी का उपयोग होता है। यदि वर्तमान में कोई टेक्स्ट चयनित नहीं है तो इस प्रॉपर्टी में स्पष्ट टेक्स्ट इंसर्शन प्वाइण्ट पर इंसर्ट होता है। यदि टेक्स्ट चयनित है तो इस प्रॉपर्टी से असाइन किया गया टेक्स्ट चयनित टेक्स्ट को बदल देता है।
SelectedTextटेक्स्ट को सेट करता है या उसके बारे में सूचना देता है।
SelectionAlignmentवर्तमान इंसर्शन प्वाइण्ट या चयन में अलाइनमेण्ट को सेट करता है या उसके बारे में सूचना देता है।
SelectionBulletवह मान सेट करता है या इसके बारे में बताता है, जो स्पष्ट करता है कि बूलेट स्टाइल वर्तमान चयन या इनसर्शन प्वाइण्ट में लागू हो या नहीं।
SelectionColorइंनसर्शन प्वाइन्ट या वर्तमान टेक्स्ट चयन के टेक्स्ट रंग को सेट करता है या उसके बारे में बताता है।
SelectionFontइनसर्शन प्वाइन्ट या वर्तमान टेक्स्ट चयन के फॉण्ट को सेट करता है या उसके बारे में बताता है। 
Selection HangingIndent  चयनित अनुच्छेद (पैराग्राफ) में टेस्ट के पहले लाइन के बायें किनारे तथा उसी अनुच्छेद (पैराग्राफ) के अगले लाइनों के बाय किनारे की दूरी को सेट करता है या उसके बारे में सूचना देता है।
Selection Indentरिनटेक्स्टॉक्स के बायें किनारे तथा इनसर्शन प्वाइण्ट के बाद जोड़े गये टेक्स्ट या वर्तमान टेक्स्ट चयन के बायें किनारे के मध्य की दूरी को पिक्सेल में सेट करता है या उसके बारे में बताता है।
SelectionLengthकंट्रोल से चयनित कैरेक्टर की सीमा को सेट करता है या उसके बारे में बताता है।
Selection RightIndentरिचटेक्स्टबॉक्स के दायें किनारे तथा चयनित टेक्स्ट के दायें किनारे के मध्य की दूरी को पिक्सेल में सेट करता है या उसके बारे में बताता है।
Selection Startटेक्स्टबॉक्स में चयनित टेक्स्ट के प्रारम्भिक प्वाइण्ट को सेट करता है या उसके बारे में सूचना देता है।
Selection Tabsरिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल में पूर्ण टैब स्टॉप पोजीशन को सेट करता है या उसके बारे में सूचना देता है।
Textरिचटेक्स्टबॉक्स में वर्तमान टेक्स्ट को सेट करता है या इसके बारे में सूचना देता है।
WordWrapमल्टीलाइन रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल शब्दों में वर्ड रैप स्वतः ही होगा या नहीं यह सेंट करता या इसका संकेत देता है।
ZoomFactorरिचटेक्स्टबॉक्स वर्तमान जूम स्तर को सेट करता है या फिर उसके बारे में बताता है।

2. रिचटेक्स्टबॉक्स के मुख्य मेथड (Main Methods of Rich Text Box )

इस खण्ड में वी. बी. डॉट नेट के रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल के प्रमुख मेथडस् के बारे में जानते हैं ।

यह भी देखें :  बिजनेस कंप्यूटर क्या होता है | Business Computer Types and Best Uses
Append Text() रिचटेक्स्टबॉक्स के वर्तमान टेक्स्ट में टेक्स्ट को जोड़ता है।
CanPaste() क्लिपबोर्ड से सूचना को आप पेस्ट कर सकते हैं या नहीं यह निर्धारित करता है
Clear() रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल से सभी टेक्स्ट को क्लियर करता है।
Clear Undo() रिचटेक्स्टबॉक्स के अनडू बफर से सबसे हाल के ऑपरेशन के बारे में सूचना को क्लियर करता है।
Copy() रिचटेक्स्टबॉक्स के वर्तमान चयन को क्लिपबोर्ड में कॉपी करता है।
Cut() रिचटेक्स्टबॉक्स के वर्तमान चयन को वहाँ से हटाकर क्लिपबोर्ड में भेजता है।
DeselectAll SelectionLength प्रॉपर्टी के मान को 0 सेट करता है ताकि रिचटेक्स्टबॉक्स से अक्षर न हो।
Find () रिचटेक्स्टबॉक्स के विषय वस्तु में से टेक्स्ट को ढूँढ़ता है।
LoadFile () रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल में फाइल के विषयवस्तु को लोड करता है।
Paste () रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल में क्लिप बोर्ड के विषयवस्तु को पेस्ट करता है।
Redo () रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल में निरस्त किये गये अंतिम ऑपरेशन को फिर से कार्यान्वित करता है।
SaveFile () रिचटेक्स्टबॉक्स के विषय वस्तु को फाइल में सुरक्षित करता है।
ScrollToCaret() रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल के विषय वस्तु को वर्तमान कैरेट पोजिशन तक स्क्रॉल करता है।
Select () रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल के अंदर टेक्स्ट का चयन करता है।
SelectAll() रिचटेक्स्टबॉक्स में सभी टेक्स्ट का चयन करता है।
Undo() रिचटेक्स्टबॉक्स में अंतिम संपादन क्रिया (edit operation) को अनडू करता है। 

3. रिचटेक्स्टबॉक्स के मुख्य इवेण्ट (Main Events of RichText Box)

इस खण्ड में वी. बी. डॉट नेट के रिचटेक्स्टबॉक्स कंट्रोल के प्रमुख इवेण्ट के बारे में जानते हैं।

Back Color Changed –  BackColor प्रॉपर्टी के मान के बदलने पर यह घटित होता है।
FontChanged –  Font प्रॉपर्टी के मान के बदलने पर यह घटित होता है।
ForeColorChanged –  ForeColor प्रॉपर्टी के मान के बदलने पर यह घटित होता है।
HScroll  – उपयोगकर्ता के द्वारा कंट्रोल के क्षैतिज स्क्रॉलवार को क्लिक करने पर यह घटित होता है।
Link Clicked  – उपयोगकर्ता जब कंट्रोल के टेक्स्ट के अंदर किसी लिंक को क्लिक करता है तब यह घटित होता है।
Margin Changed  – कंट्रोल के हाशिए (margin) के बदलाव पर यह घटित होता है।
Modified Changed  – कंट्रोल के Modified प्रॉपर्टी के मान के बदलने पर यह घटित होता है।
MouseWheel  – कंट्रोल फोकस रहने की स्थिति माउस व्हील के घूमने पर घटित होता है।
MultilineChanged  – Multiline प्रॉपर्टी के मान में बदलाव होने पर यह घटित होता है।
ReadOnlyChanged  – ReadOnly प्रॉपर्टी के मान में बदलाव होने पर यह घटित होता है।
RightToLeftChanged  – RightToLeft प्रॉपर्टी के मान में बदलाव होने पर यह घटित होता है।
Selection Changed  – कंट्रोल के अंदर टेक्स्ट के चयन के बदलने पर यह घटित होता है।
VScroll  – उपयोगकर्ता के द्वारा उदग्र स्क्रॉलबार पर क्लिक किये जाने पर यह घटित होता है।
Rate this post
Suraj Kushwaha
Suraj Kushwahahttp://techshindi.com
हैलो दोस्तों, मेरा नाम सूरज कुशवाहा है मै यह ब्लॉग मुख्य रूप से हिंदी में पाठकों को विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर टेक्नोलॉजी पर आधारित दिलचस्प पाठ्य सामग्री प्रदान करने के लिए बनाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img
- Advertisement -

Latest Articles