Saturday, April 20, 2024

विजुअल बेसिक में टेक्स्ट बॉक्स कंट्रोल | GUI Programming with Windows Forms (Part-2) – Best Info

विजुअल बेसिक में टेक्स्ट बॉक्स कंट्रोल क्या है? | टेक्स्ट बॉक्स क्या है | Text Box Control in Visual Basic

विजुअल बेसिक में टेक्स्ट बॉक्स कंट्रोल – माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, नोटपैड, वर्डपैड या अन्य किसी वर्ड प्रोसेसर में आपने कार्य किया होगा। आप इन सॉफ्टवेयर के जिस क्षेत्र में कुछ लिखते हैं वह वस्तुत: टेक्स्टबॉक्स ही होता है। टेक्स्टबॉक्स का उपयोग प्रयोक्ता से डाटा प्रविष्ट करवाने के लिए होता है। इसके अतिरिक्त इसका प्रयोग टेक्स्ट डिस्प्ले करवाने में भी हो सकता है, जो कि केवल प्रयोक्ताओं को पढ़ने के लिए होता है।

इस कंट्रोल के साथ Multiline, ScrollBars, ReadOnly के अतिरिक्त कई सारी प्रॉपर्टी आते हैं, जो टेक्स्टबॉक्स से कई कार्य करवाने में उपयोगी होते हैं। टेक्स्टबॉक्स में टेक्स्ट लिखने के लिए इसका Text प्रॉपर्टी होता है यद्यपि आप सामान्यतः कोडिंग के माध्यम से ही तथा सीधे-सीधे भी टेक्स्ट लिख सकते हैं। इसके प्रमुख प्रॉपर्टी को अगले खण्ड में लिखा गया है।

1. टेक्स्टबॉक्स कंट्रोल के प्रमुख प्रॉपर्टी (Main Properties Of The TextBox Control)

इस खण्ड में वी. बी. डॉट नेट के टेक्स्टबॉक्स कंट्रोल के प्रॉपर्टी के बारे में जानते हैं। इनमें कुछ प्रॉपर्टी ऐसे हैं जो आप डिजायन समय में प्रॉपर्टीज़ विण्डो के माध्यम से सेट कर सकते हैं। तथा कुछ जो प्रॉपर्टीज़ विण्डो में प्रकट नहीं होते हैं उनहें रन समय में कोड के माध्यम से सेट कर सकते हैं। हालांकि सभी प्रॉपर्टी को प्रोग्राम के माध्यम से कोड लिख कर सेट किया जा सकता है ।

यह भी देखें :  लेबल कंट्रोल - वी. बी. डॉट नेट | GUI Programming with Windows Forms (Part-4) – Best Info
AutoSizeAutoSize वह प्रॉपर्टी है जो उस मान को सेट करता है या प्राप्त करता है जो यह स्पष्ट करता है कि टेक्स्टबॉक्स की ऊँचाई स्वतः ही घंटे या बढ़े जब इस कंट्रोल का आकार बदला जाय।
BackColorBackColor वह प्रॉपर्टी है जो टेक्स्टबॉक्स के बैकग्राउण्ड रंग को सेट करता है या प्राप्त करता है।
BorderStyle BorderStyle टेक्स्टबॉक्स कंट्रोल के बॉर्डर टाइप को सेट करता है।
CanUndoयह प्रॉपर्टी यूजर पिछले ऑपरेशन को अनडू कर सकता है अथवा नहीं इसको स्पष्ट करने हेतु मान लौटाता है।
ForeColorForeColor प्रॉपर्टी का उपयोग टेक्स्टबॉक्स के फोरग्राउण्ड रंग को सेट करता है। फोरग्राउण्ड रंग टेक्स्टबॉक्स में टाइप होने वाले टेक्स्ट का रंग होता है।
HideSelectionयह प्रॉपर्टी उस मान को सेट करता है जो यह स्पष्ट करता है कि टेक्स्टबॉक्स कंट्रोल में चयनित टेक्स्ट टेक्स्टबॉक्स से फोक्स हटने के बाद भी हाइलाइटेड रहता है अथवा नहीं।
ImeModeImeMode प्रॉपर्टी कंट्रोल के इनपुट मेथड एडिटर मोड को सेट करता है। इनपुट मेथड एडिटर एक प्रोग्राम है जो यूजर को स्टैण्डर्ड की बोर्ड की सहायता से जापानी कानजी अक्षर जैसे जटिल अक्षरों तथा संकेतों को प्रविष्ट करने की क्षमता प्रदान करता है।
Linesयह प्रॉपर्टी टेक्स्ट बॉक्स कंट्रोल में टेक्स्ट की लाइनों को सेट करता है।
Marginयह प्रॉपर्टी डॉट नेट फ्रेमवर्क संस्करण 2.0 में नया है। यह कंट्रोलों के मध्य स्थान सेट करता है।
MaximumSizeयह प्रॉपर्टी डॉट नेट फ्रेमवर्क संस्करण 2.0 में नया है। यह उस आकार को सेट करता है जो वह अधिकतम सीमा होता है जिसे GetPreferredSize स्पष्ट करता है।
MaxLengthMaxLength प्रॉपर्टी टेक्स्टबॉक्स कंट्रोल के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रॉपर्टी है। यह टेक्स्ट बॉक्स में अक्षरों की वह अधिकतम संख्या सेट करता है जो यूजर टाइप कर सकता है या पेस्ट कर सकता है। इस प्रॉपर्टी का उपयोग कर आप टेक्स्टबॉक्स में प्रविष्ट किये जाने वाले पोस्टल कोड तथा दूरभाष संख्या जैसे मानों की लम्बाई को सीमित कर सकते हैं या डाटाबेस में डाल को प्रविष्ट करने हेतु किये जा रहे टेक्स्टबॉक्स की अधिकतम सीमा को सीमित कर सकते हैं।
MinimumSizeयह प्रॉपर्टी डॉट नेट फ्रेमवर्क संस्करण 2.0 में पहली बार परिचित कराया गया है। यह उस आकार को सेट करता है जो वह न्यूनतम सीमा होता है जिसे GetPreferredSize स्पष्ट करता है।
Modifiedइस प्रॉपर्टी का उपयोग उस मान को सेट करता है जो यह सूचित करता है कि यूजर द्वारा टेक्स्टबॉक्स के विषयवस्तु को संशोधित किया गया है जब से यह कंट्रोल बना है या इसके विषय वस्तु को अंतिम बार सेट किया गया है। यह सत्य होता है यदि कंट्रोल के विषय वस्तु को संशोधित किया गया अन्यथा असत्य। असत्य इसका डिफॉल्ट मान है। आप इस प्रॉपर्टी का उपयोग यह निर्धारित करने के लिए कर सकते हैं कि टेक्स्ट बॉक्स कंट्रोल के विषय वस्तु को संशोधित किया गया है। आप इस प्रॉपर्टी का उपयोग कोड में करके यह संकेत कर सकते हैं कि एप्लिकेशन के द्वारा टेक्स्टबॉक्स कंट्रोल में संशोधन किये गये हैं। इस प्रॉपर्टी का उपयोग वेलिडेशन तथा डाटा संरक्षण (data saving) मेथड के द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा सकता है कि टेक्स्टबॉक्स में बदलाव किये गये हैं अथवा नहीं ताकि बदले गये विषय वस्तु को वेलिडेट या सुरक्षित किया जा सके।
Multilineयह प्रॉपर्टी उस मान को सेट करने के लिए उपयोग किया जाता है जो यह बताता है कि इस टेक्स्टबॉक्स में टेक्स्ट एक लाइन से अधिक जोड़ा जा सकता है अथवा नहीं। 
PasswordCharइसका उपयोग सिंगल लाइन टेक्स्ट बॉक्स में पासवर्ड के अक्षरों के छिपाने के लिए होता है। यदि टेक्स्टबॉक्स का Multiline प्रॉपर्टी सत्य सेट है तो PasswordChar प्रॉपर्टी सेट करने पर कोई विजुअल प्रभाव नहीं होता है। PasswordChar के सत्य सेट होने पर टेक्स्टबॉक्स में कट, कॉपी तथा पेस्ट कार्य सम्पन्न नहीं हो सकते चाहे इसका Multiline प्रॉपर्टी सत्य हो या असत्य हो।
ReadOnlyइस प्रॉपर्टी का उपयोग टेक्स्ट बॉक्स में टेक्स्ट बॉक्स को केवल पढ़ने योग्य बनाने में होता है। यदि यह प्रॉपर्टी सत्य हो तो इसके टेक्स्ट में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता है।
ScrollBarsयह प्रॉपर्टी मल्टीलाइन टेक्स्टबॉक्स में कौनसे स्क्रॉलबार प्रकट होंगे इसको सेट करता है। आप इसमें स्क्रॉलबार नहीं सेट करने के लिए None, केवल क्षैतिज स्क्रॉलबार प्रकट करने के लिए Horizontal, उदग्र स्क्रॉलबार प्रकट करने के लिए Vertical तथा दोनों स्क्रॉलबार को प्रकट करने के लिए Both सेट कर सकते हैं। क्षैतिज स्क्रॉलबार तब प्रकट होता है जब टेक्स्टबॉक्स का WordWrap प्रॉपर्टी असत्य सेट हो तथा दोनों में कोई भी स्क्रॉलबार तब तक प्रकट नहीं होता जब तक कि इसका Multiline प्रॉपर्टी सत्य (True) सेट न किया गया हो।
Selected Textयह प्रॉपर्टी टेक्स्टबॉक्स के वर्तमान चयनित टेक्स्ट को स्पष्ट करता हुआ मान सेट करता है ।
SelectionLengthयह प्रॉपर्टी टेक्स्टबॉक्स में चयनित अक्षरों की संख्या को सेट करता है या उसके बारे में बताता है।
SelectionStartSelection Start प्रॉपर्टी टेक्स्ट बॉक्स में चयनित टेक्स्ट के प्रारम्भिक प्वाइन्ट को सेट करता है या उनके बारे में बताता है।
Sizeटेक्स्टबॉक्स के उँचाइ तथा चौड़ाई को सेट करता है। या उसके बारे में बताता है। इसकी ऊँचाई टेक्स्टबॉक्स के फॉण्ट आकार प्रॉपर्टी पर भी निर्भर करता है।
TextAlignयह प्रॉपर्टी टेक्स्टबॉक्स में टेक्स्ट का अलाइनमेण्ट कैसा होगा यह सेट करता है।
TextLengthइस प्रॉपर्टी का उपयोग टेक्स्टबॉक्स में टेक्स्ट की लम्बाई को प्राप्त करने में होता है। आप इस प्रॉपर्टी का उपयोग टेक्स्टबॉक्स के टेक्स्ट के दर टेक्स्ट के विशेष स्ट्रिंग हेतु सर्च जैसे कार्यों के लिए स्ट्रिंग में कैरेक्टरों की संख्या को सुनिश्चित कर सकते हैं।
Visibleइस प्रॉपर्टी का उपयोग कंट्रोल को दृश्य रखने या अदृश्य करने हेतु मान सेट करने में होता है।
WordWrap यह प्रॉपर्टी तब कार्य करेगा जब इसका Multiline प्रॉपर्टी True हो। यह प्रॉपर्टी टेक्स्टबॉक्स (मल्टीलाइन) में वडरैप की सुविधा उपलब्ध हो अथवा न हो को स्पष्ट करता है। इसका बाई डिफॉल्ट मान True होता है।
विजुअल बेसिक में टेक्स्ट बॉक्स कंट्रोल क्या है? | टेक्स्ट बॉक्स क्या है | Text Box Control in Visual Basic
विजुअल बेसिक में टेक्स्ट बॉक्स कंट्रोल क्या है? | टेक्स्ट बॉक्स क्या है | Text Box Control in Visual Basic

2. टेक्स्टबॉक्स के मुख्य मेथड (Main Methods of TextBox)

इस खण्ड में वी. बी. डॉट नेट के टेक्स्टबॉक्स कंट्रोल के मुख्य मेथडों के बारे में जानते हैं ।
मेथड एवं विवरण :

यह भी देखें :  ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग भाषा वी. बी. डॉट नेट पार्ट-3 | Object Oriented Programming – Best Info
AppendText()टेक्स्टबॉक्स में उपलब्ध टेक्स्ट के साथ नये टेक्स्ट को जोड़ता है। आप Text प्रॉपर्टी के माध्यम से कॉनकॅटिनेशन ऑपरेटर (+) का उपयोग करके टेक्स्ट को जोड़ने के बजाय इस मेथड का उपयोग कर पहले से उपलब्ध टेक्स्ट में नये टेक्स्ट को जोड़ सकते हैं।
Clear()टेक्स्टबॉक्स कंट्रोल से टेक्स्ट को रिक्त करता है।
Clear Undo()टेक्स्टबॉक्स के अनडू बफर से सभी सूचना को हटाता है।
Copy ()टेक्स्टबॉक्स से वर्तमान चयन को क्लिपबोर्ड में कॉपी करता है।
Cut()टेक्स्टबॉक्स से चयनित टेक्स्ट को हटाकर क्लिपबोर्ड में भेजता है।
DeselectAll()स्पष्ट करता है कि SelectionLength प्रॉपर्टी का मान शून्य है ताकि कंट्रोल में कोई कैरेक्टर चयनित न रहे। SelectionLength प्रॉपर्टी टेक्स्टबॉक्स में चयनित कैरेक्टरों की संख्या को सेट करता है ।
Paste()क्लिपबोर्ड के सामग्री को टेक्स्टबॉक्स में चिपकाता है।
SelectAll()टेक्स्टबॉक्स के सभी टेक्स्ट का चयन करता है।
Undo()टेक्स्टबॉक्स में किये गये अंतिम ऑपरेशन को अनडू करता है।

विजुअल बेसिक में टेक्स्ट बॉक्स कंट्रोल का उपयोग | वीबी नेट में टेक्स्टबॉक्स वैल्यू कैसे प्रिंट करें? | Textbox Control in vb.net in hindi

सवाल : इंटेलिसेंस की सहायता से कंट्रोल के प्रॉपर्टी और मेथड को एक्सेस करना।
जवाब : जब आप कोड एडिटर विण्डो में किसी कंट्रोल का नाम टाइप करने के बाद पीरियड () टाइप करते हैं तब एक लिस्टबॉक्स प्रकट होता जिसे इंटेलिसेंस (IntelliSense) कहा जाता है। इंटेलिसेस की सहायता से आप उस कंट्रोल के सभी सदस्य (members) को एक्सेस कर सकते हैं, उसके बारे में जान सकते हैं तथा उसमें उपयोग होने वाले पैरामीटर को जान सकते हैं ।

यह कंट्रोल के सभी सदस्यों के बारे में शीघ्र सूचना हासिल करने में आपकी सहायता करता है। यह आपके शब्द को पूरा भी करता है। इंटेलिसेंस गलत लोडिंग (यथा गलत कंट्रोल का नाम), कमेण्ट है। कोड देने पर या फिर उद्वरण चिन्ह के अंदर प्रकट नहीं होता है। इंटेलिसेंस को ऑफ भी किया जा सकता है  इस स्थिति में भी इंटेलिसेस प्रकट नहीं होगा।

यह भी देखें :  अपने लिए बेस्ट कंप्यूटर कैसे खरीदें | How to Purchase the Right & Best Computer for You in Hindi

3. टेक्स्टबॉक्स के मुख्य इवेण्ट (Main Events of Text Box)

3. टेक्स्टबॉक्स के मुख्य इवेण्ट (Main Events of Text Box)
इस खण्ड में वी. बी. डॉट नेट के टेक्स्टबॉक्स कंट्रोल के प्रमुख इवेण्ट के बारे में जानते हैं ।
टेक्स्टबॉक्स के इवेण्ट एवं विवरण :

FontChanged Font प्रॉपर्टी के मान के बदलने पर घटित होता है।
ForeColorChanged ForeColor प्रॉपर्टी के मान के बदलने पर घटित होता है।
ReadOnlyChanged ReadOnly प्रॉपर्टी के मान में बदलाव होने पर घटित होता है।
TextChanged उपयोगकर्ता द्वारा टेक्स्टबॉक्स के टेक्स्ट को बदलने पर घटित होता है।
TextAlignChanged TextAlign प्रॉपर्टी के मान में बदलाव होने पर घटित होता है।

सवाल : इंटेलिसेंस को ऑफ करना
जवाब: इंटेलिसेंस कोड विण्डो में बाई डिफॉल्ट उपलब्ध होता है। लेकिन इसे ऑफ भी किया का सकता है । इसे ऑफ करने के लिए यह करें।
● Tools को क्लिक करें तथा Options… का चयन करें।
● Text Editor + चिन्ह को क्लिक करें।
● फिर Basic फोल्डर का चयन करें तथा उसके अंदर General को क्लिक करें।
● दायीं ओर प्रकट होने वाले विकल्प में से Statement Completion के अंतर्गत Auto list members तथा Parameter information चेकबॉक्स को क्लिक करें। ऐसा करने पर लिस्टबॉक्स तथा पैरामीटर सूचना उपलब्ध नहीं होगा।

Rate this post
Suraj Kushwaha
Suraj Kushwahahttp://techshindi.com
हैलो दोस्तों, मेरा नाम सूरज कुशवाहा है मै यह ब्लॉग मुख्य रूप से हिंदी में पाठकों को विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर टेक्नोलॉजी पर आधारित दिलचस्प पाठ्य सामग्री प्रदान करने के लिए बनाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img
- Advertisement -

Latest Articles