Friday, April 26, 2024

VB.NET बटन कंट्रोल | GUI Programming with Windows Forms (Part-8) – Best Info

Table of Contents

VB.NET बटन कंट्रोल का उपयोग | चेकबॉक्स कंट्रोल (CheckBox Control) | रेडियो बटन कंट्रोल (Radio Button Control) | पेनल कंट्रोल (Panel Control) | ग्रुपबॉक्स कंट्रोल (Group Box)

VB.NET बटन कंट्रोल – विंडोज फॉर्म में क्लिक इवेंट करने के लिए बटन कंट्रोल का उपयोग किया जाता है, और इसे माउस या एंटर कुंजी दबाकर क्लिक किया जा सकता है। सबमिट बटन पर क्लिक करके या अगले फॉर्म पर नियंत्रण स्थानांतरित करके फॉर्म के सभी प्रश्नों को सबमिट करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। हालाँकि, हम ड्रैग एंड ड्रॉप ऑपरेशन का उपयोग करके बटन को फॉर्म पर सेट कर सकते हैं।

VB.NET विंडोज़ फॉर्म के इस भाग (PART-8) में निम्नलिखित बटन के बारे में जानेंगे :

  1. चेकबॉक्स कंट्रोल (CheckBox Control)
  2. रेडियो बटन कंट्रोल (The Radio Button Control)
  3. पेनल कंट्रोल (Panel Control)
  4. ग्रुपबॉक्स कंट्रोल (Group Box)

चेकबॉक्स कंट्रोल (CheckBox Control)

विजुअल बेसिक में चेकबॉक्स कंट्रोल क्या है | वी. बी. डॉट नेट के चेकबॉक्स कंट्रोल | चेकबॉक्स कंट्रोल का उपयोग क्या है? | CheckBox Control In Hindi

चेकबॉक्स कंट्रोल (CheckBox Control) – चेकबॉक्स कंट्रोल कोई विशेष कंडिशन ऑन या ऑफ है यह बताने के लिए उपयोग होता है। सामान्यतः इसका उपयोग Yes/No अथवा True/False में से चयन के लिए होता है। इसका उपयोग दिये गये विकल्पों में से एक से अधिक विकल्पों के चयन के लिए भी होता है।

चेकबॉक्स कुछ अर्थ में, रेडियो कंट्रोल की तरह होता है क्योंकि दोनों ही का एक उपयोग विकल्पों में से इच्छानुसार विकल्प के चयन के लिए होता है। दोनों में मुख्य अंतर केवल यही है कि चेकबॉक्स विकल्पों में एक से अधिक का चयन हो सकता है जबकि रेडियो बटन कंट्रोल केवल एक विकल्प के चयन तक सीमित है। चेकबॉक्स की सहायता से सामान्य डाटा बाइन्डिंग का उपयोग करते हुए अवयव (elements) को डाटाबेस से जोड़ा जा सकता है।

यह भी देखें :  विजुअल डिस्प्ले यूनिट क्या होता है - मॉनीटर | What is Visual Display Unit - Monitor – Best Visual Display Unit In Hindi

मल्टीपल चेकबॉक्स को ग्रुपबॉक्स कंट्रोल की सहायता से समूह में भी रखा जा सकता है। यह विजुअल प्रकटीकरण (Appearance) तथा यूजर इंटरफेस डिजायन के लिए भी अच्छा समझा जाता है क्योंकि ग्रुपड कंट्रोल्स को फॉर्म डिजाइनर पर एक साथ घुमाया जा सकता है। चेकबॉक्स कंट्रोल की दो महत्वपूर्ण प्रॉपर्टीज Checked तथा Check State हैं। Checked प्रॉपर्टी सत्य या असत्य लौटाता है। Check State प्रॉपर्टी Checked अथवा Unchecked लौटाता है।

और यदि इसका Three State प्रॉपर्टी True सेट है, तो Check State प्रॉपर्टी Indeterminate मान भी लौटा सकता है। इंडीटरमिनेट अवस्था में चेकबॉक्स मद्धिम हो जाता है, जो उस विकल्प की अनुपलब्धता का सूचक है।

VB.NET बटन कंट्रोल | चेकबॉक्स कंट्रोल क्या होता है एवं उपयोग | What Is The Difference Between Checkbox Control And Option Button Control?

VB.NET बटन कंट्रोल का उपयोग | चेकबॉक्स कंट्रोल (CheckBox Control) | रेडियो बटन कंट्रोल (Radio Button Control) | पेनल कंट्रोल (Panel Control) | ग्रुपबॉक्स कंट्रोल (Group Box)
VB.NET बटन कंट्रोल का उपयोग | चेकबॉक्स कंट्रोल (CheckBox Control) | रेडियो बटन कंट्रोल (Radio Button Control) | पेनल कंट्रोल (Panel Control) | ग्रुपबॉक्स कंट्रोल (Group Box)

1. चेकबॉक्स के प्रॉपर्टी (Properties of Check Box)

इस खण्ड में वी. बी. डॉट नेट के चेकबॉक्स कंट्रोल के प्रॉपर्टी के बारे में जानते हैं। इनमें कुछ प्रॉपर्टी ऐसे हैं जो आप डिजायन में प्रापर्टीज विण्डो के माध्यम से सेट कर सकते हैं। तथा कुछ जो प्रॉपर्टीज विण्डो में प्रकट नहीं होते हैं उन्हें रन समय में कोड के माध्यम से सेट कर सकते हैं। हालांकि सभी प्रॉपर्टी को प्रोग्राम के माध्यम से कोड लिखकर सेट किया जा सकता है।

Appearance – चेकबॉक्स के रूप रंग को सेट करता है।
Autocheck – चेकबॉक्स के क्लिक किये जाने पर Checked या Check State मान तथा चेकबॉक्स का रूप रंग स्वतः ही बदलेगा यह स्पष्ट करता है।
CheckAlign – किसी कंट्रोल में चेकबॉक्स के क्षतिज तथा उदग्र अलाइनमेन्ट को सेट करता है।
Checked – चेकबॉक्स चेक्ड अवस्था में है अथवा नहीं इसको स्पष्ट करने वाला मान सेट करता है।
CheckState – चेकबॉक्स की अवस्था (state) को सेट करता है।
FlatStyle – चेकबॉक्स का समतल रूपी रंग रूप सेट करता है।
TextAlign – चेकबॉक्स कंट्रोल में टेक्स्ट के अलाइनमेण्ट को सेट करता है।
ThreeState – यह स्पष्ट करता है कि चेकबॉक्स दो के बजाय तीन चेक अवस्था में दिखेगा।

2. चेकबॉक्स के इवेण्ट (Events of CheckBox)

इस खण्ड में वी. बी. डॉट नेट के चेकबॉक्स कंट्रोल के प्रमुख इवेण्ट के बारे में जानते हैं।

AppearanceChanged – Appearance प्रॉपर्टी के बदलने पर घटित होती है।
CheckedChanged – Checked प्रॉपर्टी के बदलने पर घटित होती है।
CheckStateChanged – Check State प्रॉपर्टी के मान में बदलाव होने पर घटित होती है।

रेडियो बटन कंट्रोल – वी. बी. डॉट नेट (The Radio Button Control)

विजुअल बेसिक में रेडियो बटन कंट्रोल क्या है | वी. बी. डॉट नेट के रेडियो बटन कंट्रोल | रेडियो बटन कंट्रोल का उपयोग क्या है? | Radio Button Control In Hindi

रेडियो बटन कंट्रोल – रेडियो बटन कंट्रोल यूजर को दो या अधिक पारस्परिक अनन्य विकल्पों का एक सेट प्रस्तुत करता है। रेडियो बटन तथा चेकबॉक्स का कार्य समान तो लगता है परन्तु उसमें एक बुनियादी फर्क है। रेडियो बटन विकल्पों के सेट में से केवल एक विकल्प के चयन की अनुमति देता है जबकि चेकबॉक्स की सहायता से विकल्पों में से एक से अधिक का भी चुनाव किया जा सकता है।

यह भी देखें :  विंडोज में एक यूएसबी फ्लैश ड्राइव का विभाजन कैसे करें | How To Best Partition a USB Flash Drive in Windows

रेडियो बटन कंट्रोल के विकल्पों में यूजर के पास चयन करने को केवल एक ही विकल्प रहता है। एक के चयन के बाद शेष स्वतः ही अचयनित हो जाता है। जब रेडियो कंट्रोल को क्लिक किया जाता है तब इसका Checked प्रॉपर्टी सत्य (True) हो जाता है। तथा Click इवेण्ट हैण्डलर कॉल हो जाता है।

Checked प्रॉपर्टी के मान के बदलने पर CheckedChanged इवेण्ट जागृत होता है। AutoCheck प्रॉपर्टी के सत्य (True) सेट होने की स्थिति में एक रेडियो बटन चयनित होने के पश्चात् ग्रुप में सभी अन्य स्वतः ही रिक्त लिए होता है कि चयनित रेडियो बटन तक स्वीकारयोग्य विकल्प है। कंट्रोल का टेक्स्ट (Text) प्रोपर्टी के साथ सेट किया हो जाते हैं। प्रॉपर्टी असत्य (false) सामान्यतः तब ही सेट होता है, जब वैलिडेशन कोड का प्रयोग वह सुनिश्चित करने के जाता है जिसमें एक्सेस की शॉटकट हो सकते हैं।

एक्सेस को परिभाषित करने के बाद आप उस एक्सेस की को ALT साथ दबाकर रेडियो बटन विकल्प का चयन कर सकते हैं। रेडियो बटन कंट्रोल को कमाण्ड बटन के रूप में बदल सकते हैं जिसके लिए Appearance प्रॉपर्टी से Button सेट करना होगा।

1. रेडियो बटन के प्रॉपर्टी (Properties of Radio Button)

इस खण्ड में वी.बी. डॉट नेट के रेडियो बटन कंट्रोल के प्रॉपर्टी के बारे में जानते हैं। इनमें कुछ प्रॉपर्टी ऐसे हैं जो आप डिजायन समय में प्रॉपर्टीज विण्डो के माध्यम से सेट कर सकते हैं। तथा कुछ जो प्रॉपर्टीज विण्डो में प्रकट नहीं होते हैं उन्हें रन समय में कोड के माध्यम से सेट कर सकते हैं। यद्यपि सभी प्रॉपर्टी को प्रोग्राम के माध्यम से कोड लिख कर सेट किया जा सकता है।

Apperarnce – वह मान सेट करता है जो रेडियो बटन के रूप रंग को निर्धारित करता है।
AutoCheck – मान सेट/प्राप्त करता है यह सूचित करते हुए कि Checked वैल्यू तथा कंट्रोल का रूप रंग रेडियो बटन के क्लिक होने पर स्वतः ही बदलेगा या नहीं।
CheckAlign – रेडियोबटन के चेकबॉक्स भाग के लोकेशन को सेट करता है।
Checked – मान सेट/प्राप्त करता है यह सूचित करते हुए कि रेडियो बटन चेक है अथवा नहीं।
FlatStyle – रेडियो बटन के समतल रूपी (Flat Style) रंग रूप को सेट करता है।
Image – रेडियो बटन में प्रदर्शित होने वाले इमेज को सेट करता है।
Image Align – रेडियो बटन में इमेज के अलाइनमेण्ट को सेट करता है।
ImageIndex – रेडियो बटन में प्रदर्शित इमेज के इमेज लिस्ट इंडेक्स मान को सेट करता है।
TabStop – उस मान को सेट करता है जो यह स्पष्ट करता है कि यूजर TAB की का उपयोग कर कंट्रोल को फोकस कर सकता है अथवा नहीं।
TextAlign – रेडियो बटन में टेक्स्ट आलाइनमेण्ट को सेट करता है। 

2. रेडियो बटन के मेथड (Methods of Radio Button)

इस खण्ड में वी. बी. डॉट नेट के रेडियो बटन कंट्रोल के प्रमुख मेथड के बारे में जानते हैं।
PerformClick – रेडियो बटन के लिए Click इवेण्ट को जेनेरेट करता है।

यह भी देखें :  मदरबोर्ड क्या होता है - पीसी के लिए बेस्ट मदरबोर्ड | Motherboards For PC – Top 10 Best Motherboards

3. रेडियो बटन के इवेण्ट (Events of Radio Button)

इस खण्ड में वी. बी. डॉट नेट के रेडियो बटन कंट्रोल के प्रमुख इवेण्ट के बारे में जानते हैं।
AppearanceChanged – Appearance प्रॉपर्टी के मान में बदलाव होने पर घटित होता है।
CheckedChanged – Checked प्रॉपर्टी के मान के बदलने पर घटित होता है।

पेनल कंट्रोल – वी. बी. डॉट नेट (Panel Control)

विजुअल बेसिक में पेनल कंट्रोल क्या है | वी. बी. डॉट नेट के पेनल कंट्रोल | पेनल कंट्रोल का उपयोग क्या है? | Panel Control In Hindi

पेनल एक ऐसा कंट्रोल है जो अन्य कंट्रोल को रखता है। आप पेनल का प्रयोग करके कंट्रोल के संकलन को एक जगह। इकट्ठा कर सकते है। उदाहरण के लिए आप कई रेडियोबटन कंट्रोल को पैनल की सहायता से ग्रुप कर सकते हैं। ग्रुपबॉक्स कंट्रोल की ही तरह यदि पेनल कंट्रोल के Enabled प्रॉपर्टी को False सेट कर दिया जाय तो इस पर रखे गए सभी कंट्रोल निष्क्रिय हो जाते हैं।

पेनल कंट्रोल बाइ डिफॉल्ट बगैर बॉर्डर के डिस्प्ले होते हैं । परन्तु इसके BorderStyle प्रॉपर्टी का प्रयोग करके आप इसमें बॉर्डर जोड़ सकते हैं जिससे पेनल कंट्रोल तथा फॉर्म के शेष भाग के बीच अंतर स्पष्ट हो जाता है । पेनल कंट्रोल में आप चाहें तो AutoScroll प्रॉपर्टी का उपयोग करके स्क्रॉलबार भी जोड़ सकते हैं। पेनल कंट्रोल कैप्शन डिस्प्ले नहीं करता है यदि आप कैप्शन चाहते हैं तो ग्रुपबॉक्स कंट्रोल का प्रयोग करें। पेनल कंट्रोल इंटरफेस डिजायन करने में भी सुविधाजनक होता है। इस पर रखे हुए सभी कंट्रोल को आप एक साथ मूव कर सकते हैं।

पेनल तथा ग्रुपबॉक्स कंट्रोल में कई समानताएं हैं। लेकिन एक अंतर भी है। पेनल कंट्रोल में आप स्क्रॉलबार जोड़ सकते हैं जबकि इसमें कोइ कैप्शन नहीं दे सकते हैं और ग्रुपबॉक्स में आप कैप्शन दे सकते हैं जबकि स्क्रॉलबार नहीं जोड़ सकते हैं । 

1. पेनल कंट्रोल के प्रॉपर्टी (Properties Of Panel)

इस खण्ड में वो. बी. डॉट नेट के पेनल कंट्रोल के प्रॉपर्टी के बारे में जानते हैं। इनमें कुछ प्रॉपर्टी ऐसे हैं जो आप डिजायन समय में प्रॉपर्टीज विण्डो के माध्यम से सेट कर सकते हैं। तथा कुछ जो प्रॉपर्टीज विण्डो में प्रकट नहीं होते हैं उन्हें रन समय में कोड के माध्यम से सेट कर सकते हैं। हालांकि सभी प्रॉपर्टी को प्रोग्राम के माध्यम से कोड लिखकर सेट किया जा सकता है।

AutoSize – पेनल कंट्रोल के लिए इस प्रॉपर्टी को डॉट नेट फ्रेमवर्क संस्करण 2.0 में पहली बार जोड़ा गया है। इस प्रॉपर्टी के माध्यम से आप पेनल कंट्रोल के स्वतः आकार के बदलने के आचरण को सेट कर सकते हैं। यदि इसका मान सत्य सेट है तो यह आकार इसके अंदर रखे गये सामग्री के अनुसार स्वयं बदलेगा तथा इसका मान यदि असत्य सेट है तो इसके आकार में स्वतः कोई बदलाव नहीं आएगा

AutoSizeMode – कंट्रोल के स्वचालित आकार बदलने के आचरण को सूचित करता है।
BorderStyle –
कंट्रोल के बॉर्डर स्टाइल को सेट करता है।
TabStop –
उस मान को सेट करता है जो यह स्पष्ट करता है कि यूजर TAB की का उपयोग कर कंट्रोल को फोकस कर सकता है अथवा नहीं।

2. पेनल कंट्रोल के इवेण्ट (Event of the Panel Control)

इस खण्ड में वी. बी. डॉट नेट के पेनल कंट्रोल के इवेण्ट के बारे में जानते हैं।
AutoSizeChanged – इसके AutoSize प्रॉपर्टी के बदलने पर यह घटित होता है।

ग्रुपबॉक्स कंट्रोल (Group Box Control)

विजुअल बेसिक में ग्रुपबॉक्स कंट्रोल क्या है | वी. बी. डॉट नेट के ग्रुपबॉक्स कंट्रोल | ग्रुपबॉक्स कंट्रोल का उपयोग क्या है? | Group Box Control In Hindi

ग्रुपबॉक्स कंट्रोल – ग्रुपबॉक्स कंट्रोल का उपयोग फॉर्म पर कंट्रोल के संकलन को ग्रुप करने में होता है । उदाहरण के लिए आप भुगतान से संबंधित विकल्पों के कंट्रोल को एक ग्रुपबॉक्स में रख सकते हैं । विकल्पों को ग्रुपबॉक्स में ग्रुप करने का यह लाभ होता है कि आप उन्हें आसानी के साथ इधर उधर मूव कर सकते हैं । ग्रुपबॉक्स कंट्रोल कंट्रोल संकलन के चारो ओर एक फ्रेम डिस्प्ले करता है जो कैप्शन के साथ या इसके बगैर भी हो सकता है।

ग्रुपबॉक्स कंट्रोल का सामान्य उपयोग यही है कि आप रेडियोबटन कंट्रोलों के एक लॉजिकल समूह को रख सकते हैं। ग्रुपबॉक्स कंट्रोल में स्क्रॉलबार विकल्प को नहीं जोड़ा जा सकता है। ग्रुपबॉक्स कंट्रोल के प्रॉपर्टी, मेथड तथा इवेण्ट को आगे के खण्डों में बताया गया है।

1.ग्रुपबॉक्स कंट्रोल के मुख्य प्रॉपर्टी (Main Properties of the GroupBox Control)

इस खण्ड में वी. बी. डॉट नेट के ग्रुपबॉक्स कंट्रोल के प्रॉपर्टी के बारे में जानते हैं। इनमें कुछ प्रॉपर्टी ऐसे हैं जो आप डिजायन समय में प्रॉपर्टीज विण्डो में प्रकट नहीं होते हैं उन्हें रन समय में कोड के माध्यम से सेट कर सकते हैं। यद्यपि सभी प्रॉपर्टी को प्रोग्राम के माध्यम से कोड लिखकर भी सेट किया जा सकता है। Allow Drop – उस मान को सेट करता है जो यह सूचित करता है कि कंट्रोल ड्रैग तथा ड्रॉप क्रियाओं तथा इवेण्ट की अनुमति देगा अथवा नहीं।

AutoSize – उस मान को सेट करता है जो यह बताता है कि ग्रुपबॉक्स अपने सामग्री (contents) के आधार पर आकार में बदलाव कर सकता है अथवा नहीं।
AutoSizeMode –
ग्रुपबॉक्स के AutoSize प्रॉपर्टी के उस आयत को प्राप्त करता है जो सक्रिय होने पर ग्रुपबॉक्स कैसे आचरण करे यह सेट करता है।
Display Rectangle –
उस आयत को प्राप्त करता है जोग्रुपबॉक्स के विमाओं (dimensions) को व्यक्त करता है।
FlatStyle –
ग्रुपबॉक्स कंट्रोल के फ्लैट स्टाइल रूप को सेट करता है या इससे संबंधित सूचना देता है।
TabStop –
उस मान को सेट करता है जो यह बताता है कि यूजर TAB की का उपयोग कर ग्रुपबॉक्स को फोकस कर सकता है अथवा नहीं।

2. ग्रुपबॉक्स के इवेण्ट (Events of Group Box)

इस खण्ड में हम ग्रुपबॉक्स के मुख्य इवेण्ट पर चर्चा करेंगे।

Clickयूजर द्वारा ग्रुपबॉक्स कंट्रोल पर क्लिक करने पर यह घटित होता है।
DoubleClick
यूजर द्वारा ग्रुपबॉक्स कंट्रोल पर दो बार क्लिक करने पर यह घटित होता है।
KeyDown
ग्रुपबॉक्स कंट्रोल पर फोकस रहने की स्थिति जब यूजर कोई की दबाता है तब यह घटित होता है।

AutoSizeChangedग्रुपबॉक्स के AutoSize प्रॉपर्टी के मान के बदलने पर घटित होता है।
Key Up
ग्रुपबॉक्स कंट्रोल के फोक्स रहने की स्थिति में जब यूजर दबाए गये की को रिलीज करता है तब यह घटित होता है।TabStopChanged – इसके TabStop प्रॉपर्टी के मान में बदलाव होने पर घटित होता है।

Rate this post
Suraj Kushwaha
Suraj Kushwahahttp://techshindi.com
हैलो दोस्तों, मेरा नाम सूरज कुशवाहा है मै यह ब्लॉग मुख्य रूप से हिंदी में पाठकों को विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर टेक्नोलॉजी पर आधारित दिलचस्प पाठ्य सामग्री प्रदान करने के लिए बनाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img
- Advertisement -

Latest Articles